Stickman Snow Ride स्नोबोर्डिंग प्रशंसकों के लिए एकदम सही खेल है। इस रोमांचक खेल को खेलने की कोशिश करें और दुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़ों पर जाएं।
इस एप्प में, आप दुनिया भर के अन्य ऐथ्लीटों के खिलाफ एक पेशेवर स्नोबोर्डर के रूप में प्रतिस्पर्धा करेंगे। बृहत् ऊंचाइयों से चक्कर दिलाने वाले कूद लगाने के लिए तैयार हो जाएं! सभी प्रतियोगी एक साथ दौड़ शुरू करेंगे, लेकिन फिनिश लाइन तक पहले पहुंचने वाला व्यक्ति केवल एक ही होगा! वह व्यक्ति क्या आप होंगे?
लेकिन प्रत्येक दौड़ में बचने के लिए कईं सारी बाधाएं हैं। तो हर कूद सही समय पर लगाएं और सही तरीके से मुड़ें, क्योंकि किसी भी चीज से टकराने का मतलब है, खेल समाप्त होना! इतना ही नहीं, लेकिन खेलने के लिए बहुत सारे स्तर हैं और हर एक का एक बिल्कुल अलग दौड़ का मैदान है।
लेकिन आपको न केवल कौशल और गति के साथ स्नोबोर्ड करना होगा, बल्कि आपको रास्ते में सिक्के भी एकत्र करने होंगे, और आप जितने अधिक सिक्के एकत्र कर पाएंगे उतना ही बेहतर होगा। चरम खेल के प्रशंसक Stickman Snow Ride खेल को पसंद करेंगे। अपना बोर्ड उठाएं, ढलान चढ़ें, और प्रतियोगिता जीतें!
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.1, 4.1.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Stickman Snow Ride के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी